फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पाइप चोरी करने वाले पकड़े

Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
child stuck in water pipe
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से लाखों रुपये कीमत के सरकारी पाइपों की चोरी करने का मामला सेक्टर-तीन पुलिस चौकी में दर्ज कराया गया है। पाइप जाटूवास गांव से कनीना ले जाए जा रहे थे, जिन्हें डहीना पुलिस चौकी ने दबिश देकर पकड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाटूवास गांव में पिछले कुछ समय से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल लाइन डालने का काम कॉन्ट्रेक्ट बेस पर कराया जा रहा है।

मंगलवार देर रात डहीना चौकी पुलिस को सरकारी पाइपों को जाटूवास से चोरी कर कनीना कैंटर के जरिये भेजने की सूचना मिली। पुलिस ने नाकाबंदी कर सरकारी पाइपों से भरे कैंटर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने पाइप जाटूवास से कनीना ले जाए जाने की बात कबूल की। मामला जाटूवास का होने के चलते सेक्टर तीन चौकी में आया। सूचना पर पहुंचे विभाग के एसडीओ अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया।

पहुंचे थे ठेकेदार, फिर क्यों नहीं खुला नाम
पुुलिस सूत्रों के मुताबिक कैंटर पकड़े जाने के कुछ ही समय बाद कुछ ठेकेदार चौकी पहुंचे थे और कैंटर छोड़ने का दबाव बनाया था। वहीं पुलिस की पूछताछ में चालक से नाम भी फौरी तौर पर क्लियर नहीं हुआ। ऐेसे में बड़ा सवाल यह है कि मामले मेें काफी कुछ सामने होने के बावजूद अज्ञात को नामजद क्यों किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सेक्टर-तीन पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है। शिकायत अज्ञात के खिलाफ थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, सेक्टर-तीन पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें