फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खटावली के स्कूल से 14 एलसीडी चोरी

Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों ने धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव खटावली के सरकारी स्कूल की लैब का ताला तोड़कर 14 एलसीडी और सीपीयू के पार्ट्स चोरी कर लिए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खटावली स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल को सुबह खोला गया तो कंप्यूटर लैब के गेट पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर चेक किया तो लैब में रखे कंप्यूटर सैट में से 14 एलसीडी चोरी थीं। इसके अलावा कई सीपीयू को खोलकर उनकी हार्ड डिस्क भी निकाल ली गई थी। पुलिस ने स्कूल स्टाफ की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी ढंक इलेक्ट्रानिक जनरेटर की बैट्री चोरी
शहर के ब्रास मार्केट स्थित एक रेडीमेड शॉप में शुक्रवार देर रात चोरों ने इलेक्ट्रानिक जनरेटर की बैट्री चोरी कर लिया। चोरी करने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी किसी चीज से ढंक दिया। जिससे चोरी के दौरान का वाक्या ठीक से कैमरे में नहीं आ सका। दुकान मालिक क्रांति यादव ने बताया कि देर रात 01:32 के आसपास कैमरे को ढंका गया है। स्थानीय सेक्टर-3 पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें