फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-टैंकर की भिड़ंत में दस लोग घायल

Mon, 06 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे आठ पर स्थित गांव खिजूरी के पास रविवार सुबह एक प्राइवेट बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस सवार दस लोग घायल हो गये। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी बस जयपुर से दिल्ली की ओर आ रही थी वहीं दूसरी ओर से टैंकर आ रहा था। आसाम ऑयल डिपो के निकट कट पर ही दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर में बस में सवार बिमला देवी, निखिल कुमार, रणवीर सिंह और नानक चंद सहित दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर चोटें आईं।

जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। टक्कर में नानक चंद का हाथ कट गया जबकि अन्य को गंभीर चोट आई है। थाना धारूहेडा पुलिस ने रणवीर सिंह की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें