फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: देसी पिस्तौल लेकर आए युवक को सीआईए ने दबोचा, पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई

Thu, 18 May 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम सीआईए रेवाड़ी की टीम नारनौल रोड पर रामपुरा मोड़ के निकट गश्त पर थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रामपुरा के रामलीला मैदान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में अपराध अनुसंधान शाखा सीआईए (रेवाड़ी) की टीम ने गांव रामपुरा के रामलीला मैदान के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक गांव कनुका का रहने वाला हिमांशु उर्फ छोटू है। रामपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम सीआईए रेवाड़ी की टीम नारनौल रोड पर रामपुरा मोड़ के निकट गश्त पर थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रामपुरा के रामलीला मैदान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार हो सकता है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के बाद सीआईए की टीम रामलीला मैदान के पास पहुंच गई।

आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद की
सीआईए टीम को मैदान के पास एक युवक टहलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर युवक ने आबादी की ओर भागना शुरू कर दिया। पीछा कर पुलिस जवानों ने युवक को वहीं काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद कर ली। आरोपी ने अपना नाम गांव कनुका कर रहने वाला हिमांशु उर्फ छोटू बताया। सीआईए ने आरोपी के खिलाफ रामपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें