फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पिस्तौल दिखाकर सीएससी संचालक से दिनदहाड़े लूटी नकदी, 9 नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

Mon, 07 Feb 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

तीन बाइकों पर सवार होकर आए करीब 9 नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर अपराधियों का सुराग जुटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी की बावल के तहसील के मुख्य द्वार के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक सीएचसी संचालक से कुछ बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 22 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, तीन बाइकों पर सवार होकर आए करीब 9 नकाबपोश बदमाश कार सवार सीएससी संचालक से पिस्तौल दिखाकर 22 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बावल पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर अपराधियों का सुराग जुटाना शुरू कर दिया। देर शाम तक पुलिस के खाली हाथ है।

विज्ञापन


बावल के मोहल्ला तिवाड़िया निवासी यश ने तहसील के मुख्य द्वार के पास कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेंटर खोला हुआ है। सोमवार को वह अपने घर से कार में सवार होकर करीब साढ़े दस बजे सीएससी पर आ रहा था। इस दौरान अनाज मंडी के पिछले चार रोड पर सामने से तीन बाइकों पर सवार होकर अचानक आए करीब नौ नकाबपोश बदमाशों ने उसे जबरन रुकवाया और पिस्तौल तान दी।

जब यश ने इनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस वक्त सीएससी संचालक के पास करीब 22 हजार रुपये नकद थे, जिनको बदमाश लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बावल के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने वारदात की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं तथा वारदात वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने वारदात का सुराग लगाने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले की जांच थाना कसौला और थाना बावल की पुलिस के साथ सीआईए टीम भी कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। जल्द बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।  - राजेश कुमार, डीएसपी बावल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें