एनएच-8 पर आसलवास गांव के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव जिले के गांव जसात निवासी देवेंद्र(52) अपनी कार से कहीं जा रहे थे। आसलवास गांव के पास उनकी कार ऑटो से टकरा गई।
इस हादसे में कार चालक देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि गुड़गांव निवासी ढाणी लाल सिंह ऑटो चालक देशराज समेत ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी है।