फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में युवक को डंडों से पीटा

Sun, 11 Oct 2015 10:15 PM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली ब्लॉक के सुधराना गांव में रविवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नाहड़ पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव सुधराना निवासी राजेंद्र(42) का गांव में ही रहने वाले परिवार के कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद था। शाम करीब छह बजे वह कुछ साथियों के साथ इस विवाद को निबटा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में राजेंद्र समेत चार लोग घायल हो गए।

नाहड़ पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि राजेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें