फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का भंडाफोड़: बुजुर्गों के एटीएम कार्ड बदल करते थे ठगी, अलग-अलग बैंकों के 50 एटीएम कार्ड बरामद

Tue, 28 Dec 2021 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से विभिन्न बैंकों के 50 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 9 वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने मंगलवार को बुजुर्गों के एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वहीं, गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 50 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने यूपी व हरियाणा में नौ वारदात करने करने की बात स्वीकार की है।  

विज्ञापन


डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि 27 नवंबर को रेवाड़ी जिले के गांव नंदरामपुर बास निवासी राजाराम के साथ धारूहेड़ा के एसबीआई एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। राजाराम ने एटीएम बूथ पर दो अनजान व्यक्तियों से पैसे निकालने में मदद मांगी थी।

धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो इसमें पलवल निवासी हनीफ का नाम सामने आया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से हनीफ को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़ा गया हनीफ पलवल का रहने वाला है। गिरोह में जयपाल और शौकत भी शामिल हैं। हनीफ ने बताया कि उनके गिरोह ने नोएडा में 4 वारदात, पलवल में 2 , यूपी के जेवर में 2 और गुरुग्राम के पटौदी में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की है।

गिरोह ने 27 नवंबर को आखिरी बार रेवाड़ी के धारूहेड़ा में बुजुर्ग राजाराम के साथ धोखाधड़ी की थी। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हनीफ यूपी के नोएडा में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में 9 महीने की सजा काटकर मई-2021 में जेल से छूटकर बाहर आया था। 

गिरोह के निशाने पर वरिष्ठ नागरिक

डीएसपी के अनुसार गिरोह में शामिल हनीफ और उसके साथियों के निशाने पर सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही होते थे। एटीएम बूथ पर पहुंचने के बाद वह राशि निकालने वाले बुजुर्ग पर बराबर नजर रखते थे। नकदी निकालने में असमर्थ रहने पर मदद का ऑफर करते और कार्ड बदल देते थे। बाद में किसी दूसरी जगह पर जाकर कार्ड से नकदी निकाल लेते थे। डीएसपी के अनुसार हनीफ के पास  एक दर्जन बैंकों के 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

  • इन वारदात में भी हैं शामिल

  • रिमांड अवधि के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की कई और वारदात का खुलासा हुआ है। इसमेें आरोपी हनीफ ने अपने साथी सैफल के साथ मिलकर दो दिसंबर 2021 को गुरुग्राम के बिलासपुर कस्बे में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल एक लाख रुपये बैंक खाते से निकाले थे।
  •  20- 22 दिन पहले धारूहेड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकाले।
  •  गुरुग्राम के गांव सिधरावली में करीब 1 माह पहले आरोपी ने एक लड़की का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 44 हजार रुपये निकाले।
  •  करीब 25 दिन पहले दोनों आरोपियों ने अपने ही गांव निवासी एक अन्य युवक के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के धनकोर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 1 लाख 30 हजार रुपये निकाले।
  •  करीब 8 दिन पहले धनकौर नोएडा के एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर तीनों ने एक लाख रुपये निकाले।
  •  करीब एक महीना पहले सिधरावली में हनीफ व सैफल ने एसबीआई के एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाले।
  •  3 दिन पहले गांव रघुपुरा के पीएनबी एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकाले।
  •  करीब 10 दिन पहले ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले।
  •  2 दिन पहले गुरुग्राम के जमालपुर गांव स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 11 हजार रुपये निकाले।

 

बरामद किए गए एटीएम कार्ड धारकों से संपर्क कर रही है पुलिस 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से बरामद किए गए एटीएम कार्ड धारकों के बारे में भी बैंकों से डिटेल ले रही है। जांच के दौरान कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें आरोपी ने बैंक खाते से थोड़ी रकम निकाली और पीड़ितों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब पुलिस उन लोगों से भी संपर्क कर रही है, जिन्होंने ठगी का शिकार होने के बावजूद पुलिस को शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें