फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोसली क्षेत्र के गांव छव्वा के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र उर्फ मिंटू ने बताया है कि वह और उसका भाई दिनेश गांव के पास ही सड़क किनारे बात करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने दिनेश को जोरदार टक्कर मार दी। वे हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भाई को ग्रामीणों की मदद से कोसली अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें