फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 की मौत.

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित बुड़ौली नहर के पास रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आई रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव लुहाना निवासी धर्मपाल(50) व मंजीत (30) बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी सिलेंडर लाने गए थे। दोपहर को सिलेंडर लेकर वापस आते समय बुड़ौली नहर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस के साथ 102 नंबर पर दी।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डहीना चौकी प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों युवक जब रेवाड़ी से वापस अपने गांव जा रहे थे तो सामने आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें