रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में शुक्रवार की शाम को तलवारों से लैस दो नकाबपोश बदमाशों ने एक कपड़े के शोरूम में घुस गए। लुटेरों के हाथों में तलवार देखकर शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। लुटेरों ने गल्ले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर बदमाश वहीं खड़े ग्राहक से दो हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिख जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार ब्रास मार्केट में स्थित एक कपड़े के शोरूम पर शुक्रवार शाम को करीब सात बजे तलवारों से लैस दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए तथा काउंटर पर खड़े दो ग्राहकों से दो हजार रुपये छीन लिए। तलवारों को देखकर दुकान में अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों दुकान संचालक पर तलवार चलाते हुए गल्ले की चाबी छीनने का प्रयास किया। इसी बीच लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के शोर को देखते हुए दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए, लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए हर संभावित स्थानों पर छापे मारी शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
चौकी प्रभारी, सेक्टर तीन चौकी पुलिस