फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पटाखे बेचते तीन पकड़े, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बुधवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजबीर कौशिक के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान नंदरामपुर बास रोड, सेक्टर छह व भगत सिंह चौक स्थित तीन दुकानों से पटाखे जब्त किए है। टीम के बाजार में पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सुप्रीम कोर्ट के पटाखों की ब्रिकी पर प्रतिबंध के आदेश के बावजूद बाजार में चोरी छिपे पटाखे बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही टीम सबसे पहले नंदारामपर बास रोड पर पहुंची तो एक रेहड़ी चालक के पास पटाखे मिले। वहां से पटाखे जब्त करने के बाद टीम ने सेक्टर छह में छापामार कार्रवाई एक युवक को पटाखे बेचते हुए काबू कर लिया। इसके बाद टीम भगत सिंह चौक पर पहुंची तो वहां पर एक रेहड़ी संचालक के पास भी पटाखे जब्त किए। टीम ने पटाखों को जब्त कर तीनों दुकानदारों को चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

---
लगातार दो दिन से छापेमारी की जा रही है। आज तीन रेहड़ी संचालकों के पास पटाखे मिले थे। पटाखों को जब्त कर लिया है। पटाखे बचने वाले कोई दुकानदार नहीं है, चलती फिरती रेहडी पर मौका पाकर बेचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

-राजबीर कौशिक, नायब तहसीलदार, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें