फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का एक और आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वायुसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में रोहडाई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरावडा निवासी एक व्यक्ति ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। आरोपी की पहचान दिल्ली त्रिलोक पुरी निवासी थान सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गुरावडा निवासी विरेंद्र सिंह ने पांच लोगों पर उसके बेटे को वायुसेना में नौकरी दिलाने का झांसा देेकर 11 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में विरेंद्र सिंह ने बताया कि झज्जर के गांव मातनहेल निवासी जयवीर ने गुरावडा में अस्पताल खोला हुआ है। जयवीर ने विरेंद्र सिंह को बताया कि सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर में वायुसेना की खुली भर्ती है। विजय रंगा वायुसेना में नौकरी लगवा सकता है। तीन दिसंबर 2014 को जयवीर और विजय रंगा उसके घर आए। उसके बेटे को भर्ती कराने के लिए 11 लाख रुपये की मांग की। आरोपी विरेंद्र से पांच लाख रुपये लेकर चले गए। पूरे पैसे लेने के बाद आरोपियों ने ना तो नौकरी दिलवाई और ना ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें