फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी उपप्रधान के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के ऐतिहासिक बड़ा तालाब के पास खुकुरी लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक मेें बैठे एक आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त आरोपी गत दिनों निजी कंपनी के कर्मचारियों के उप प्रधान को पीटकर बेदम करने वालों में भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर और हाल में मधु विहार निवासी राणा विक्रम यशवर्धन उर्फ शिवम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा तालाब में अंदर की ओर एक युवक खुकुरी लेकर कोई वारदात करने के इंतजार में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर रेड की और आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। पुलिस की पूछताछ पर खुलासा हुआ है कि आरोपी शिवम 11 जून की शाम को अग्रसेन चौक पर निजी कंपनी उपप्रधान सोमनाथ पर हमला करने वालों में भी शामिल था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी जानकारी मिल चुकी है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि जल्द ही इन आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें