फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनाबाद में आठ किसानों के खेतों से 78 नोजल चोरी

Mon, 05 Oct 2015 12:09 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड खोल क्षेत्र में खेतों से नोजल चोरी की घटनाएं थमने का नाम ले रही हैं। हर 15 दिन बाद नोजल चोर गिरोह खेतों में लगे फव्वारा सेटों से हजारों रुपये की नोजल पार कर ले जा रहा है। इससे किसानों में रोष है। शनिवार रात भी इस गिरोह ने गांव जैनाबाद में 12 किसानों के खेतों से हजारों रुपये के नोजल चोरी कर लिए। किसानों ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव जैनाबाद निवासी किसान भगवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात चोर कुएं पर रखे फव्वारा सेटों से 22 नोजल उतार ले गए। एक नोजल की कीमत करीब 360 रुपये है। वहीं किसान कृष्ण बागड़ी डहीना ने बताया कि शनिवार रात वह खेतों में बने ट्यूबवेल पर था। इस दौरान वह सिंचाई के लिए खेत में फव्वारा सेट लगाकर ट्यूबवेल पर जाकर लेट गया। रात करीब डेढ़ बजे उसने देखा कि फव्वारे नहीं चल रहे हैं। उसने मौके पर जाकर हटाए गए पाइप को लगाया तो फव्वारा सेट से नोजल गायब मिले।

उधर, सीहा फाटक से लेकर जैनाबाद-डहीना रेलवे स्टेशन तक अनेक किसानों के खेतों में लगे नोजलों पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इनमें जैनाबाद निवासी शमशेर के खेत से 10, बलबीर के खेत से 10, बिल्लू के खेत से 10, डहीना निवासी भाला के खेत से 2, भोंडू मास्टर के खेत से 10, संदीप के खेत से 4 नोजल चोरी हो गई। किसानों ने बताया कि इससे पहले भी अनेक किसानों के खेतों से बदमाश नोजलों पर हाथ साफ कर चुके हैं। किसानों ने बताया कि जब रविवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला तो वह डहीना पुलिस चौकी पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें