हेरिटेज लोकोशेड से पाइप चुराने वाले आठ चोर गिरफ्तार
रेवाड़ी। चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। कुछ दिन पूर्व चोरों ने रेवाड़ी जंक्शन के पास स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज को निशाना बनाया था। चोरों ने हेरिटेज से लोहे के दस और प्लास्टिक के एक पाइप चुरा ले गए थे। जिनकी कीमत करीब 27 हजार रुपये है। इस मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि पांच मार्च को हेरिटेज लोकोशेड के निकट से 10 लोहे के पाइप व एक प्लास्टिक पाइप चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि रामसिंहपुरा मोहल्ला में रहने वाले कुछ युवकों ने पाइप चुराया है। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने छापा मारकर रामसिंहपुर मोहल्ला निवासी अजय, योगेश उर्फ सोनू, नरेश, सागर, विकास उर्फ धूतू, इंद्रा कालोनी निवासी प्रदीप उर्फ पंकज व गोकलगढ़ मोड़ निवासी कबाड़ी मयूर मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। मयूर मित्तल उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के मोहल्ला नौगंज का रहने वाला है। पुलिस ने अजय से दो पाइप तथा मयूर मित्तल से 9 पाइप बरामद की है। पुलिस ने चोरी करने में प्रयुक्त आटो को भी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।