फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका पर लूट की साजिश रचते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोल। खोल थाना क्षेत्र के गांव कंवाली में शराब ठेके पर लूट की साजिश रचते 3 बदमाशों को पुलिस ने तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। आरोपियों की पहचान ढाणा कनीना निवासी विकास, मोड़ी कनीना निवासी राजबीर व बोहका निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है
विज्ञापन

डहीना पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश डहीना-कंवाली के बीच एक शराब ठेके पर लूटपाट की साजिश रच रहे हैं। एएसआई सुंदरलाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन कर दबिश दी। डहीना स्थित पीएचसी-बीएसएनएल टॉवर के समीप एक वरना कार दिखाई दी, जिसमें पांच युवक बैठे थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा दे गए। पुलिस ने बदमाशों से तेज धारदार फरसा, एक लोहे की रॉड व चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया हैं, जिसमें भारी मात्रा में पत्थर भी रखे थे। गाड़ी के आगे व पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं हैं। डहीना चैकी प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि तीन बदमाशों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। ताकि अन्य वारदातों व उनके साथियों को खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें