फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने बेटी को पीठ पर बांध नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका ने बेटी को पीठ पर बांध नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपनी सात साल की बेटी को चुन्नी से पीठ में बांधकर जेएलएन नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मां-बेटी सुबह से लापता थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा। उधर शिक्षिका के पिता लख्मीचंद ने उसके सास, ससुर और पति पर उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को एक व्यक्ति ने कसौला चौकी पुलिस को नहर में किसी महिला के कूदने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोर की भी मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद गांव फिदेडी से गोताखोर तख्त सिंह और उनके साथियों को बुलवाया गया। दोपहर दो बजे एक बार फिर से तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन बजे नहर में पुल के नीचे महिला का शव मिला। महिला की पीठ पर करीब सात वर्षीय एक बच्ची भी बंधी थी। बाद में पता लगा कि मृतका सेक्टर- 3 निवासी सरिता है। पीठ पर बंधी बच्ची उसकी बेटी है। महिला रेवाड़ी के ही गांव फदनी की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी शादी सेक्टर- 3 निवासी से हुई थी। महिला एक निजी स्कूल में टीचर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम शिक्षिका के पिता लख्मी चंद ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर, सास और पति अनुभव उसको प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसने मजबूर होकर अपनी जान दे दी।
-------
बताया जा रहा है कि महिला ने बेटी के साथ नहर में छलांग लगाई है। पुख्ता तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जाएगा। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। - सतेंद्र श्योराण, एसएचओ, कसौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें