फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों को पकडने गई पुलिस टीम से हाथापाई करने वाले तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेडा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर मंगलवार शाम को एक कंपनी के समीप पार्किंग में जुआ खेल रहे चालकों को पकड़ने गई पुलिस टीम से हाथापाई हो गई। इस दौरान नोकझोंक के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। तीनों ही आरोपी यूपी के रहने वाले है।
विज्ञापन

सीआईए धारूहेडा में तैनात एएसआई प्रीतम ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि हाईवे संख्या आठ पर एक कंपनी के साथ बनी ट्रकों की पार्किंग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना बाद सीआइए धारूहेडा की टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान यूपी निवासी ट्रक चालक अजय, राजेन्द्र कुमार व राजकुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से ताश के पत्ते व 38 सौ रुपये भी बरामद कर लिए। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तेदी के कारण आरोपी भागने में कामयाब नहीं हुए तो आरोपी अजय ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा बाद में आरोपी राजकुमार व राजेन्द्र कुमार ने भी उसका सहयोग करते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान सीआईए टीम ने पीसीआर को मौके पर बुलाया और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। धारूहेडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य मामलों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें