गोकशी की सूचना से हड़कंप
खतौली। ट्रेन में सफर कर रहे एक सिपाही ने बकरीद के त्योहार पर गोकशी करने की सूचना 100 नंबर पर दी। लखनऊ से फोन घनघनाए तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बुधवार को बकरीद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग परंपरागत तरीके से पशुओं की खुले में कुर्बानी करने लगे। इसी दौरान नगर के इलाके से ट्रेन गुजरी तो उसमें बैठे सिपाही ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दे दी कि गोकशी की जा रही है। गोकशी की सूचना मिलते ही लखनऊ से पुलिस अधिकारियों पर फोन घनघना गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर गोकशी करने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि कुछ मुस्लिम लोग खुले में गोकशी नहीं कर रहे थे, बल्कि खुले में पशुओं की कुर्बानी कर रहे थे।