फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड में दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। पांच दिन पहले गांव नया टहना के खेत में युवक की हत्या के मामले रोहड़ाई थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी निवासी दीपक व गोपाल के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को गांव नया टहना में ग्रामीणों को गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद रोहड़ाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शुरूआत में ही पता चल गया कि युवक की हत्या की गई है। मृतक के गले से बेल्ट बंधी हुई थी और सिर पर भी चोट के निशान थे। मृतक के सिर में बोतल से वार किया गया था। काफी मशक्कत के बाद अगले दिन पुलिस ने मृतक की शनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव भावीगढ़ निवासी 24 वर्षीय गौरव के रूप में की थी। उसके बाद से ही पुलिस ने इस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ रही थी। शुक्रवार को पुलिस के हाथ कुछ सबूत लग गए। पुलिस ने सबूतों के आधार पर यूपी के ही रहने वाले दीपक और गोपाल को काबू किया। ये दोनों वहीं आरोपी है, जो हत्या वाली रात बाइक पर बैठकर अपने एक अन्य साथी के साथ गौरव के पास पहुंचे थे। दोनों ने हत्याकांड की वारदात पुलिस पूछताछ में कुबूल कर ली। पुलिस के सामने अपने तीसरे साथी का नाम भी उजागर कर दिया। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों व हत्या में प्रयुक्त हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। तीसरे आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, डीएसपी, कोसली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें