फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में भटक रहे युवक मालगाड़ी के आगे कुदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
काम नहीं मिलने से परेशान युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बिहार से रोजगार की तलाश में हरियाणा आए एक युवक ने शुक्रवार सुबह जाटूसाना स्टेशन के समीप मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार के दरभंगा जिले के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला था। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि बिहार के दरभंगा के गांव सुलतानपुर निवासी 25 वर्षीय शिव कुमार यादव करीब एक माह पहले रोजगार की तलाश में आया था। रोजगार की तलाश में वह बावल, धारूहेड़ा और भिवाड़ी भी गया लेकिन उसको रोजगार नहीं मिला। इसी बीच वह काम की तलाश में जाटूसाना गया। वहां भी काम नहीं मिला। इससे वह निराशा हो गया। इसी कारण वह सुबह करीब आठ बजे जाटूसाना फाटक के पास हिसार से रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के साथ आए एक युवक ने बताया कि शिवकुमार पिछले कई दिनों से काम की तलाश कर रहा था लेकिन अभी तक उसे रोजगार नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें