फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक पर पहले फायरिंग की, बाद में लाठी- डंडो पीटकर कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर में कार सवार आठ-नौ लोगों ने पहले तो युवक पर फायरिंग की। फिर चूकने पर युवक को लाठी-डंडो से पीटकर भाग गए। फिलहाल बावल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव अलावलपुर निवासी मंजीत गांव में ही शाम के समय घर से थोड़ी दूर घूमने गया था। इस दौरान कार में सवार होकर आए 8-9 बदमाशों ने मंजीत पर एक फायर कर दिया। मंजीत गोली से तो बच गया, लेकिन युवकों ने गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को आते देख बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि मौके से गोली का एक खोल एवं चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें