फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में मिनी सचिवालय के सामने स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के सामने बैंक शाखा का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
मिनी सचिवालय के सामने स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने में नाकाम रहे। पुलिस ने मंगलवार सुबह बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात चोरों ने बैंक शाखा में सेंध लगाने का प्रयास किया। चोर बाहर लगे तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए, लेकिन स्ट्रांग रूम का ताला नहीं टूटने पर वापस लौट गए। चोर जाते समय ताले भी साथ ले गए। मंगलवार सुबह बैंक शाखा खुली देख घटना का पता लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बैंक स्टाफ को दी। बैंक शाखा प्रबंधक कीर्ति अग्रवाल मौके पर पहुंचीं और अंदर जाकर देखा तो सब ठीक था। चोरी के प्रयास की पूरी घटना बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बैंकों मेें नहीं सुरक्षा के इंतजाम
सोमवार रात की घटना क्षेत्र की शाखा में चोरी की पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी चोर गांव रोहड़ाई स्थित एक बैंक और चांदावास में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद भी रात को इन बैंकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इधर, वारदात के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ गए हैं। मिनी सचिवालय के सामने बैंक शाखा में चोरी का प्रयास पुलिस सुरक्षा की पोल खोलता है।
---
चोर बैंक शाखा का ताला तोड़ने में कामयाब हो गए। लेकिन स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र, थाना प्रभारी, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें