फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी तो धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
बिजली कर्मचारियों से मारपीट के मामले में आश्वासन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में गोठड़ा-पाली सब डिवीजन में कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ और अखिल राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरने पर बैठे वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कर्मियों के काम में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया जाता है। लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रही। पांच सितंबर को भी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर कर्मचारी धरने पर बैठ थे। उस समय पुलिस ने धरने में पहुंच कर कर्मचारियों का आश्वासन दिया था कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लेगी। इसके बाद कर्मचारियों ने यह कहते हुए धरना समाप्त कर दिया था कि अगर दो दिन में सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो आठ सितंबर को कर्मचारी फिर धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना हो जाती है और पुलिस मामला दर्ज कर लेती है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है। जबकि सभी आरोपी गांवों में घूम रहे हैं। शुक्रवार पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 11 सितंबर को डिविजन स्तर पर धारूहेड़ा में काम स्थगित कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने पर सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, हीरालाल, गिरवर सिंह, राजीव, घनश्याम, भरत सिंह, सतपाल, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, बबलू सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें