फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए दफ्तर में सीएम फ्लाइंग का छापा, घेरे में कंप्यूटर ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए दफ्तर में सीएम फ्लाइंग का छापा, घेरे में कंप्यूटर ऑपरेटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीएम फ्लाइंग स्कवाड की गुरुग्राम एवं रोहतक की संयुक्त टीम ने वीरवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में दबिश दी। एक दम हुई इस कार्रवाई से सभी सन्न रह गए। आधा दर्जन गाड़ियों में पहुंची टीम ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल करीब पांच घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला। फ्लाइंग को यहां के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं, जिससे कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने 23 नवंबर को गुरुग्राम तहसील कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई से पहले आरोपी तरुण हसीजा गुरुग्राम स्थित आरटीए कार्यालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत था। उसके खिलाफ शिकायतों को देखते हुए उसे तहसील कार्यालय में लगाया गया था। यहां भी यह क्लर्क आरटीए कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए रिश्वत ले रहा था। इसके बाद सीएम उड़न दस्ते ने उसे रंगे हाथ धर लिया था। उसके खिलाफ गुरुग्राम के शिवाजी नगर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड के बाद आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेवाड़ी, रोहतक सहित कई जिलों से घूस का खेल चलाने की बात कबूली थी। इतना ही नहीं उसने कुछ कर्मचारियों तक के नाम बताए थे। इसी बाबत सबूत जुटाने के लिए दो जिलों के उड़न दस्ते रेवाड़ी आरटीए कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

---
भाजपा पदाधिकारी भी लगा चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद रेवाड़ी भाजपा के पदाधिकारियों ने आरटीए और तहसील में भ्रष्टाचार के मुद्दे सीएम तक के सामने रखे थे। इसके बाद कुछ कंप्यूटर ऑपरेटरों को इधर-उधर भी किया था। इसके बावजूद दलालों के माध्यम से मोटी कमाई का खेल कम नहीं हुआ। जानकारों की माने तो डीसी रेट पर लगे कर्मचारी भी यहां लाखों के वारे न्यारे करते हैं। गुरुग्राम में पकड़े गए कर्मचारी के खुलासे के बाद रेवाड़ी में भी कुछ लोगों पर गाज गिर सकती है। लोगों का आरोप है कि रेवाड़ी आरटीए ऑफिस में कर्मचारी दलालों के माध्यम से माल बटोरते हैं। इसके चलते वह सीधे फंसने से भी बच जाते हैं। लाइसेंस बनाने में बड़ी धांधली की शिकायत हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व इसका खुलासा भी हुआ था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब रेड के बाद इस जांच में भी कुछ लोग नप सकते हैं।
---
वीरवार को सचिवालय में शिफ्ट किया जा रहा था दफ्तर
वीरवार दोपहर दो बजे जिस समय उड़ने दस्ते ने आरटीए कार्यालय में रेड की उस समय दफ्तर का रिकॉर्ड सचिवालय में शिफ्ट की जा रही था। कुछ दिन पहले ही आरटीए कार्यालय को जिला सचिवालय में स्थानांतरित करने के आदेश हुए थे। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान आरटीए अधिकारी भी सन्न थे।
विज्ञापन

---
गुरुग्राम में आरटीए दफ्तर से एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। रिमांड के दौरान रेवाड़ी आरटीए कार्यालय के भी तार जुड़े होने की बात सामने आई थीं। इसी के चलते यहां रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं। सबूत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। जांच के बारे में ज्यादा नहीं बताया जा सकता है।
जितेंद्र गहलावत, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें