फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नई सब्जी मंडी में पुलिस पार्टी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर के गांव मांडोठी निवासी रविंद्र उर्फ काले के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार रात भाडावास चौकी में तैनात एएसआई हरीश को सूचना मिली कि सब्जी मंडी में एक युवक देसी कट्टा लहराते हुए घूम रहा है। एएसआई हरीश व प्रधान सिपाही महेन्द्र जैसे ही उक्त आरोपी के पास पहुंचे तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। निशाना चूकने से पुलिसकर्मियों का बचाव रहा। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक खोल और सिक्का बरामद किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और झौटा गैंग के ललित उर्फ मरिंडा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मन्नू सैनी के संपर्क मे रहता था। आरोपी पर मारपीट, छीनाझपटी सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें