फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों काटने गए परिवार पर बिजली गिरी, पत्नी की मौत, पति-बेटा समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहड़। गांव सुधराना में खेत में सरसों काटने गए परिवार पर बिजली गिरी। इसमें पत्नी की झुलसने से मौत हो गई जबकि पति, बेटा और एक अन्य भी झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोग सरसों काटने के दौरान बारिश होने पर बचने के लिए एक कोठड़े में घुस गए थे। बारिश बंद होते ही जैसे ही परिवार के लोग बाहर निकलने लगे तो बिजली गिर गई।
पुलिस के अनुसार सुधराना निवासी अमित कुमार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी पूनम, बेटे अनूज और एक अन्य के साथ अपने खेतों में सरसों काटने गए थे। सभी लोग खेत में पहुंचकर सरसों को इकट्ठा कर रहे थे कि अचानक बारिश शुरू हो गई। पति-पत्नी और बेटा बारिश से बचने के लिए एक कोठड़े में घुस गए। कुछ देर बाद जैसे ही बारिश रुकी तो अमित कुमार की पत्नी करीब 28 वर्षीय पूनम कोठड़े से बाहर निकाली। इसी दौरान उस पर बिजली गिर गई। इसमें वह झुलस गई। उसे बचाने आए अमित और उसका बेटा अनूज और एक अन्य भी बिजली गिरने से झुलसकर गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों घायलों को इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। - राजकुमार, जांच अधिकारी नाहड़ चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें