फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के बस स्टॉप पर सड़क पार करते समय प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प़ुलिस के अनुसार सीहा निवासी करीब 60 वर्षीय परसंदी देवी सोमवार दोपहर को गांव के बस स्टॉप से सड़क पार करके खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डहीना चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें