फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता की कार के तोड़े शीशे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शिवनगर निवासी एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता की कार में सोमवार की रात किसी ने तोड़फोड़ की। कार में तोड़फोड़ का मंगलवार की सुबह पता लगा, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इससे पहले भी पीड़ित को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिवनगर निवासी लेखराम मेहरा ने कहा है कि सोमवार की रात उन्होंने अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी। रात को अज्ञात लोगों ने ईंट मारकर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। मंगलवार की सुबह जब वे उठे तो कार के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। लेखराम मेहरा ने बताया कि वे लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा 27 सितंबर को उन्होंने बावल में सांसद राजकुमार सैनी की एक सभा भी कराई थी। सभा में भी कुछ लोगों ने पथराव व एक कार को जलाने का प्रयास किया गया था। सभा आयोजित कराने के बाद से ही उसे कई बार धमकियां भी मिल चुकी है। सुरक्षा को लेकर वे पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें