फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी कार, दंपति घायल

विज्ञापन
खाई में गिरी टाटा सूमो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत पनोह में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से कार से बाहर निकाला और ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोटा, हमीरपुर निवासी जीवन अपनी पत्नी माया देवी के साथ कार में ऊना से हमीरपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच पनोह के समीप कार के आगे लावारिस पशु आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में जीवन और माया देवी को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दंपति ऊना स्थित प्रेमाश्रम में अपने निजी कार्य से आया हुआ था। ऊना अस्पताल के एमएस डॉ. भारत भूषण ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें