फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच और सरपंच पति पर एक करोड़ के गबन का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने चिल्हड़ ग्राम पंचायत के सरपंच बलराम की शिकायत पर गांव की पूर्व महिला सरपंच और उसके पति के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंड में एक करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव चिल्हड़ निवासी सरपंच बलराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव की पूर्व सरपंच राखी और उसके पति ने साजिश के तहत 10 अक्टूबर वर्ष 2016 में पंचायत फंड से फर्जी बिलों के आधार पर करीब 1.14 करोड़ का गबन कर लिया। बलराम द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गबन की शिकायत सीएम विंडों के अलावा उच्च अधिकारियों को भी की गई थी। मामले में जिला परिषद के उप मुख्य अधिकारी द्वारा जांच के बाद पूर्व सरपंच को दोषी पाया गया था। सदर थाना पुलिस ने सरपंच बलराम की शिकायत पर पूर्व सरपंच एवं उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
वर्जन
सरपंच की शिकायत के बाद पूर्व सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जिला परिषद के उपमुख्य अधिकारी द्वारा जांच की गई थी, जिसमें पूर्व सरपंच व पति दोषी पाए गए थे। पूर्व सरपंच व पति पर 1.14 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। - ओमप्रकाश, जांच अधिकारी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें