फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पांच साल की बच्ची की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव बीबीपुर के बस अड्डे के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गांव ईंटल कलां निवासी पंकज ने शिकायत दी थी कि वह आईटीआई जींद में पढ़ता था। उसके घर उसकी भतीजी गांव बराड़ खेड़ा निवासी पांच वर्षीय परी गर्मियों की छुट्टी होने के कारण आई हुई थी। वीरवार को वह परी को बराड़ खेड़ा गांव में छोड़ने अपने भाई रमेश के साथ बाइक पर जा रहा था तो गांव बीबीपुर के बस अड्डे के पास कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार परी, पंकज व रमेश सड़क पर गिर गए। इसमें परी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंकज व रमेश को काफी चोटें आई। सदर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने कहा कि आरोपी कैंटर चालक पिंजौर निवासी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें