फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी ने किया हवालात में खुदकुशी का प्रयास... 25

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में अवैध हथियार सहित पकड़े आरोपी ने किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/कोसली। कोसली थाने की हवालात में हथियार के बल पर मारपीट करने के एक आरोपी ने रविवार सुबह फांसी लगाने का प्रयास किया। आरोपी ने हवालात में बने शौचालय के अंदर अपने अंतवस्त्र का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। इसी बीच पुलिस कर्मियों की नजर हवालात पर गई तो आरोपी नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने जब हवालात खोलकर शौचालय के अंदर देखा तो वह बेेसुध पड़ा मिला। आरोपी द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद उसको तत्काल कोसली के राजकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत अब सही है। पुलिस ने आरोपी झज्जर जिला के मातनहेल निवासी रोहित के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोसली पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गुड़ियानी निवासी पवननाथ का उसके भाई बाबूनाथ के साथ शनिवार की रात को झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात को मातनहेल निवासी रोहित अपने साथियों के साथ पवननाथ के घर पहुंचा। हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसकी जानकारी मिलने के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर उसके साथ आए अन्य युवक तो भाग गए जबकि रोहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस ने पवननाथ की शिकायत पर झज्जर जिला के मातनहेल निवासी रोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर रात को ही हथियार समेत काबू कर लिया था। रविवार सुबह हवालात में बंद रोहित ने अपने अंतवस्त्र के रबड़ की मदद से शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। रविवार सुबह करीब छह बजे सिपाही राकेश कुमार ने आरोपी को हवालात में बंद रोहित को वहां नहीं पाया तो उसने अंदर जाकर देखा तो वह शौचालय में बेहोश हालत में पड़ा था। आरोपी के बेहोश होने की सूचना से कोसली थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए कोसली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद वह होश में आया। कोसली पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें