फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाल-परिचालक को बंधक बनाकर लूट व मोबाइल लूटे, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जयसिंहपुरखेड़ा बार्डर के समीप एक कार में सवार बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर का रिवाल्वर दिखाकर अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर ट्रक और मोबाइल लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बदमाश दोनों को शहर के दिल्ली रोड स्थित फीदेड़ी गांव के चालक और क्लीनर को फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जिला में नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। बावल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फरीदवबाद जिला के गोठड़ा मोहब्बताबाद गतंव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को उसका चालक शाबिर और क्लीनर वाजीद जयपुर से बावल स्थित एक औद्योगिक इकाई में सामान लेकर आ रहा था। जब वह बावल के जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के समीप पहुंचे तो एक कार में सवार होकर चार बदमाशों ने उनका ट्रक किसी को टक्कर मारने की बात कहते हुए रूकवा लिया। चालक के ट्रक रोकने के बाद बदमाश में उसमें चढ़ गए और चालक व क्लीनर को रिवाल्वर प्वाइंट पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कार में डाल लिया और दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। इसके बाद बदमाशों ने शहर के दिल्ली रोड स्थित फीदेड़ी खलीलपुर के समीप दोनों के फेंककर ट्रक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रात को चालक- क्लीनर ने स्वयं को बंधन से मुक्त करने के बाद मामले की जानकारी ट्रक मालिक अमित के साथ पुलिस को भी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को काबू करने के लिए नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें