फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर फर्जी वीआईपी नंबर प्लेट लगाने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ियों पर फर्जी वीआईपी नंबर प्लेट लगाता था। आरोपी को झज्जर में उसकी दुकान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के पाली के गांव दयालपुर निवासी महबूब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 6 मार्च को गांव उष्मापुर निवासी सत्यवान ने पुलिस को सूचना दी थी कि छपार रोड पर वह अपने साथियों के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। गाड़ी में 5 लाख रुपये की नकदी थी और उसका साथी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो कुछ समय बाद ही गाड़ी मौके से 500 मीटर दूर खड़ी मिल गई। सूचना पर उसने गाड़ी पर नंबर नहीं होने की जानकारी दी, लेकिन गाड़ी बरामद की गई तो उस पर वीआईपी नंबर एचआर 43एबी 009 की नंबर प्लेट लगी हुई थी। शुरूआत में पुलिस को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन सत्यवान से पूछताछ की तो सब कुछ उजागर हो गया। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट के नंबरों की जांच की गई तो वह किसी भी जगह रजिस्टर्ड नहीं मिले। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी सत्यवान को गिरफ्तार कर अदालत मे पेश कर एक दिन के पुलिस रिमंाड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने सारे राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि नंबर प्लेट उसने झज्जर में महबूब की दुकान से लगवाई थी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी महबूब को भी झज्जर से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें