फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी के भाई ने भांजी के साथ की छेड़छाड

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा ने की भांजी के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा द्वारा भांजी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाटूसाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि उसकी जेठानी का भाई सुनील कुमार पांच जुलाई की रात को करीब तीन बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। इसके बाद उसने कमरे में सो रही उसकी बेटी से अश्लील हरकतें करनी प्रारंभ कर दी। इस दौरान लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिवार के लोगों के जागने के बाद वह भाग गया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जेठ और जेठानी को जब उसने उसकी हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने सुनील को धमकाने की बजाए किसी अन्य को घटना के बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि सुनील पहले भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। जाटूसाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुनील के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें