फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश सूबे सिंह को हथियार मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहड़ाई मोड़ पर साल 2018 में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस और सीआईए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाश सूबेसिंह को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान जिले के अजमेर निवासी मोहम्मद जुबेद के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नांगलिया रणमोख निवासी अरुण 12 अगस्त 2018 की सुबह गांव रोहड़ाई के बसस्टॉप स्थित एक दुकान पर आया था। अरुण दुकान के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। दो युवकों के हाथों में पिस्तौल थी। आते ही दोनों ने अरुण की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। रोहड़ाई थाना पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर बार गुर्जर निवासी सरपंच सूबेसिंह व अनिल सहित अन्य के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस वारदात का मुख्य आरोपी सूबेसिंह काफी समय से फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले सूबेसिंह को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीआईए रेवाड़ी सूबेसिंह को जिले के अन्य मामलों में अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। 20 मई को रोहड़ाई पुलिस ने आरोपी सुबेसिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। सूबेसिंह से पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने में मोहम्मद जुबेद का नाम सामने आया था। पुलिस ने मोहम्मद जुबेद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुबेद को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें