सीआइए रेवाडी पुलिस ने वीरवार को बनीपुर चौक पर स्थित एक बीड़ी माचिस के खोखे पर रेड कर गांजा पत्ती बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खोखे से गांजा पत्ती की करीब तीन दर्जन पुड़िया बरामद की है। जिनमें 125 ग्राम 87 मिलीग्राम गांजा था। आरोपी की पहचान बल्लूवाडा निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। सीआईए पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए गांजा सहित आरोपी को कसौला थाना पुलिस सौंप दिया गया है।
गत दिवस सीआईए रेवाड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि बनीपुर चौक एक व्यक्ति ने बीड़ी माचिस बेचने के लिए खोखा किया हुआ है। लेकिन आरोपी बीड़ी माचिस बेचने की आड़ में गांजा पत्ती की पुड़िया भी बेचने का धंधा करता है। सूचना अनुसार एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर खोखे पर रेड की गई और आरोपी को गांजा पत्ती बेचते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। सीआईए रेवाड़ी पुलिस की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।