गुरावड़ा स्थित महिला महाविद्यालय में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों का प?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका प्रथम मैच विवेकानंद डिग्री कॉलेज डहीना व राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी के बीच खेला गया। इस दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम विजेता रही।
प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरे में राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा व राजकीय महिला महाविद्यालय बावल के बीच खेला गया। गुरावड़ा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। वहीं दूसरी टीम 32 रनों पर ही सिमट गई। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच गुरावड़ा व रेवाड़ी के बीच खेला जाएगा। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद