रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी स्थित एक वेयर हादस में चौकीदार की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांचौर निवासी करीब 32 वर्षीय सतीश संगवाड़ी स्थित एक वेयर हाउस में चौकीदार की नौकरी करता था। बुधवार को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-71 फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।