फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर बुधवार की रात को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई और बस चालक मौके से फरार हो गया। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कमालपुर निवासी ललित बुधवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे दवा लेने के लिए गांव बिठवाना जा रहा था। वह बावल रोड पर नहर के निकट पहुंचा से सामने से आ रही बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में ललित को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। कमालपुर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें