महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
कस्बे के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण का कार्य जारी है। एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि बुधवार को कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में 18 से 45 आयु वर्ग तक के 50 लोगों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 38 नागरिकों का दूसरी डोज के साथ टीकाकरण किया।
वहीं सीएचसी नाहड़ के कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लहकरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाहड़ सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 144 लोगों की कोरोना जांच की। जिनमें पीएचसी नाहड़ में 29 लोगों के आरटीपीसीआर, पीएचसी बव्वा में 60 तथा पीएचसी गुड़ियानी में 55 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकारण जरूरी है।