राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिऐ भारत के नागरिक व संस्थाओं की पुरस्कृत करने के लिए प्रशासन की ओर से आवदेन मांगे गए हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन्होने एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्य व शान को सुदृढ करने के लिए कार्य किए हैं वह अपना आवेदन सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार के लिए आवेदन पर कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यह एक सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार है। पुरुस्कार के लिये विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं को उजागर करना शामिल है। पुरुस्कार के लिये नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है और इसकी अन्तिम तिथि 15 अगस्त 2021 है। ये अवार्ड 31 अक्तूबर 2021 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रदान किये जायेगें। ब्यूरो