फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर पार्षदों को किया जागरूक

Wed, 25 Dec 2024 07:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर पार्षदों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्षदों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य एसी शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार ने भारत को नशा मुक्त करने के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट बनाया गया है जो देश के सभी व्यक्तियों पर लागू है। इस अधिनियम के अनुसार प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखना, उसका सेवन या क्रय-विक्रय करना, खेती करना, निर्माण करना और ऐसे कार्यों में सहायता करना दंडनीय अपराध है। यदि प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं। नशा करने से मनुष्य के तन मन और धन का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तंबाकू उत्पाद और शराब का इस्तेमाल करने से तमाम बीमारियां होती हैं। तंबाकू चबाने से कैंसर होता है। तंबाकू के कारण पूरे देश में औसतन 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। भारत में ये आंकड़े 19 लाख प्रतिवर्ष हैं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा करते हुए बताया कि प्रदूषण मुक्त देश के लिए पर्यावरण संरक्षण करना सबका दायित्व है। ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त रूप से सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें