संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। पुलिस टीम ने आकेड़ा स्थित एक कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।
कंपनी के कर्मचारियों को यातायात के नियमों बारे में बताया गया। कर्मचारियों को नशे से दूर रहने, नशा तस्करों की सूचना देने, यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने, साइबर अपराध से बचने और उसे रोकने के उपाय बताए। डायल 112 और 112 इंडिया एप के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है।
पुलिस टीम ने कर्मचारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। इससे बचने के उपाए बताए गए। कहा कि सुरक्षित रूप से डिजिटल लेन-देन करना चाहिए। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कर्मचारियों को बताया कि किस प्रकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के संकेतों का पालन करना और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पुलिस की सभी कर्मचारियों से यह भी अपील है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करके सकुशल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।इस अवसर पर धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद व सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना प्रभारी पीएसआई संजय कुमार मौजूद रहे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद