फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने एक्सईएन पर लगाया बदसलूकी करने के आरोप, नप परिसर में किया हंगामा

विज्ञापन
एक्सईएन की अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन करते पार्षद। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक पार्षद के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को काफी संख्या में पार्षदों ने मंगलवार को नगर परिषद में हंगामा किया। हालांकि पार्षद और एक्सईएन के बीच के विवाद को सुलझाने की कोशिश भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पार्षदों ने प्रदेश के गृह एवं निकाय मंत्री को पत्र लिखकर आरोपी एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर-18 से पार्षद मनीष गुप्ता किसी काम से सोमवार को नगर परिषद स्थित एक्सईएन हेमंत कुमार के कमरे में गए थे। आरोप है कि इस दौरान एक्सईएन ने पार्षद मनीष गुप्ता के साथ बदसलूकी की। उसके बाद किसी तरह मामला शांत गया। मंगलवार को इस मामले को लेकर काफी संख्या में पार्षद नगर परिषद में एकत्रित हुए। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव व ईओ मनोज यादव ने पार्षद और एक्सईएन के बीच का विवाद सुलझाने की कोशिश शुरू करते हुए सभी पार्षदों के साथ नप के मीटिंग हॉल में बंद कमरे में मीटिंग शुरू की। इस बीच पार्षदों ने एक्सईएन से माफी मांगने की बात की। पार्षदों का आरोप है कि एक्सईएन ने माफी मांगने की बजाए उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया और फिर मीटिंग से निकल बाहर आ गए। उसके बाद पार्षदों ने बाहर निकलकर एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक्सईएन अपनी गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। बाद में पार्षदों ने गृहमंत्री अनिल विज के नाम एक पत्र भेजा। इस मौके पर पार्षद दलीप माटा, रंजना भारद्वाज, गिरीश भारद्वाज, निहाल सिंह, भूपेंद्र गुप्ता, नीरज कुमार, संगीता, रमेश मोरवाल व एडवोकेट लोकेश के अलावा काफी संख्या में पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें