फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 8 केंद्रों पर लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/ कोसली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 18 से अधिक आयु श्रेणी के युवाओं और 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 8 केंद्रों पर टीके की पहली डोज दी जाएगी। वहीं बुधवार को सात हजार के लक्ष्य के मुकाबले सभी केंद्रों पर कुल 4725 लोगों को डोज दी गई। वहीं रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 18 व 45 से अधिक आयु के लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज, राजीव नगर अर्बन पीएचसी, पीएचसी धारूहेड़ा व सीएचसी बावल में कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर इसकी संख्या 100-100 रखी गई है। वहीं दूसरी ओर कोसली नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि मंगलवार को संस्थान में कुल 257 नागरिकों को डॉ. जयपाल और पवित्रा, मोनू और सरला की टीम ने टीकाकरण किया। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 135 लोगों को दूसरी डोज और 45 प्लस आयु वर्ग के 28 नागरिक और 60 वर्ष से अधिक आयु के 60 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक् फ्रंट लाइन वर्कर तथा 5 हेल्थ वर्कर्स सहित 45 प्लस आयु वर्ग के 26 तथा 60 प्लस आयु वर्ग के सात लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी गई। वहीं नाहड़ में कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा और डॉ. प्रीती यादव के नेतृत्व में डीईओ अनिता कुमारी, एएनएम बींदु की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 45 प्लस के 196 नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की डोज दी गई। नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के प्रति आमजन में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक टीकाकरण और कोरोना टेस्टिंग के लिए सैम्पलिंग लेने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को सीएचसी के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुड़ियाननी में टीम ने 96 लोगों के आरटीपीसीआर और 9 के रैपिड टेस्ट किए, वहीं बव्वा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने 75 लोगों के आरटीपीसीआर और नाहड़ स्वास्थ्य केंद्र में 47 लोगों का आरटीपीसीआर और 2 लोगों के रैपिड टेस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें