फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 गांव हुए हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर, अब सात गांव हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा होने से जिले के 35 गांव हॉटस्पॉट श्रेणी में रखे गए थे। अब इन 35 गांवों में से केवल सात गांव हॉटस्पॉट श्रेणी में है।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के उन गांवों को हॉटस्पॉट में शामिल किया गया था, जिनमें 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। लेकिन डोर-टू-डोर सर्वे करने के बाद जो रिपोर्ट आई है। उनमें केवल नाहड़, जड़थल, कंवाली, कोसली, लुहाना, जैनाबाद व लिसान ही हॉटस्पॉट गांव हैं। इन गांवों में अधिक केस हैं। डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग दिया है। जिसके कारण 28 गांव हॉटस्पॅाट श्रेणी से बाहर हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी हॉटस्पॉट गांवों को इस श्रेणी से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किया है। सात हॉटस्पॉट गांवों में 10 से अधिक पॉजिटिव केस है।
ये 28 गांव हॉटस्पॉट से हुए बाहर:
डीसी ने बताया कि 28 गांव जो हॉटस्पॉट से बाहर हो गए हैं। उनमें जुड्डी, निमोठ, सीहा, डहीना, औलांत, बालावास अहीर, खरखड़ा, गुरावड़ा, कारौली, आसियाकी गौरावास, नंदरामपुरबास, रायपुर, जोनावास, मैलावास, मुमताजपुर, सहादतनगर, बोलनी, गुडियानी, लिलोढ़, गोकलगढ़, जाटूसाना, भाड़ावास, बव्वा, भाकली, कतोपुरी, झाल, गिंदोखर व टींट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें