फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित माइग्रेशन अभियान पर की वार्तालाप

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित माइग्रेशन अभियान पर वार्तालाप की गई। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह पहल प्रवासियों को आवश्यक जानकारी और समर्थन प्रदान करती है ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने भी प्रवास के सुरक्षित और कानूनी तरीकों की महत्ता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. विनीत यादव ने छात्राओं को विदेश यात्रा और माइग्रेशन के दौरान सही जानकारी, वीजा प्रक्रिया, पासपोर्ट, आवेदन प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं जैसे ई-माइग्रेंट पोर्टल व प्रवासी बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी या प्रक्रिया का पालन न करने पर आर्थिक फ्रॉड और मानव तस्करी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अनिता देवी, डॉ. रीनू यादव, डॉ. सुनिता यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि पांचाल और अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें